परसिया: महावीर जयंती पर सकल जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा, झांकियों ने बढ़ाया आकर्षण
भगवान महावीर जयंती पर सोमवार 4 बजे से सकल जैन समाज ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर मंदिर में समाप्त हुई। शोभायात्रा में विभिन्न झांकिया बनाई गई। शोभायात्रा छह बजे वापस मंदिर पहंुची।भगवान श्री महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महा महोत्सव संपूर्ण जैन समाज परासिया द्वारा धूमधाम एवं भक्ति भाव से मनाया गया।