साहिबगंज: प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने एक बार फिर से साहिबगंज डीसी को भेजा समन, 19 जनवरी को उपस्थित होने का दिया निर्देश
साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव को ईडी ने बुधवार को दूसरा समन भेजा है। ईडी ने डीसी को 19 जनवरी को पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा है। इससे पहले डीसी रामनिवास यादव को बीते 6 जनवरी को समन भेजकर 11 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था, हालांकि वे राज्य सरकार के द्वारा कैबिनेट में लिए गए फैसले के बाद ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे। जहां बीते दिनों 3 जनवरी को टीम ने उनके सरकारी आवास पर जांच की थी।