साहिबगंज: मजहर टोला में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट मामले में दो लोग हुए घायल, इलाज कराने पहुंचे सदर अस्पताल
जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के मजहर टोला में छत पर दीवार देने के क्रम में दो पक्षों के लोगों के बीच मारपीट हो गई। जहां इस मारपीट की घटना में दोनों ही पक्षों से एक एक लोग गंभीर रूप से घायल हो। उधर दोनों ही पक्षों के घायल लोग अपना अपना इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे जहां उनका इलाज किया गया। उधर दोनों ही पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ जिरवाबाड़ी थाना में शिकायत दर्ज कराई है।