साहिबगंज: डकैती व हत्याकांड मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी करने को लेकर पश्चिम बंगाल पुलिस पहुंची जिरवाबाड़ी थाना
पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदनापुर थाना की पुलिस डकैती व हत्याकांड मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने के जिरवाबाड़ी थाना पहुंची है। जहां पूर्वी मेदनापुर से आई हुई पुलिस की टीम ने बताया कि डकैती व हत्याकांड मामले में शामिल आरोपियों का मोबाइल लोकेशन जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा था। जिसके बाद पुलिस टीम यहां पहुंची है और कार्रवाई करने में जुटी हुई है।