साहिबगंज: एलसी रोड निवासी मानसिक रूप से कमजोर युवक को अज्ञात लोगों ने मारपीट कर रेलवे ट्रैक पर फेंका, परिजन सदर अस्पताल लेकर आए
एलसी रोड निवासी मानसिक रूप से कमजोर युवक अमजद खान को अज्ञात लोगों ने मारपीट कर जीआरपी मंदिर के सामने रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। परिजनों ने घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक व ड्रेसिंग रूम के कर्मियों द्वारा उसका इलाज किया गया।