मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित नूरगार्डन कॉलोनी में सोमवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खाना बनाते समय रसोई गैस सिलिंडर में अचानक गैस रिसाव हो गया और देखते ही देखते सिलिंडर में आग लग गई। आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया और सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया।