सागर नगर: ग्राम परसोरिया में नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया
नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परसोरिया में विधिवत पूजा अर्चना और रिबिन काटकर सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस मौके पर ग्राम वासियों ने विधायक का फूलमाला पहनकर स्वागत सम्मान किया। विधायक ने कहा कि सामुदायिक भवन बनने से अब ग्राम के लोगों के सभी सामाजिक कार्यक्रम सामुदायिक भवन में हो सकेंगे।