हनुमना टोल प्लाजा के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल हुए बाइक सवार की उपचार दौरान संजय गांधी अस्पताल रीवा में मौत हो गई।बताया जाता है कि राजेश कोल पुत्र समय लाल कोल उम्र 25 वर्ष निवासी चंदला थाना हनुमना जो बाइक से कहीं जा रहा था जैसे ही हनुमना टोल प्लाजा के समीप पहुंचा तभी अज्ञात चार चक्का बाहन ने बाईक को ठोकर मार दिया।