बुलंदशहर: बुलंदशहर में मक्का खरीद पर किसानों ने किया प्रदर्शन, मंडी अफसरों पर मनमानी का आरोप, भाजपा नेता भी पहुंचे
किसानों ने तोल केंद्रों पर खरीद न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी फसल को सही दाम पर नहीं खरीदा जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है, मौके पर भाजपा नेता भी पहुंचे, मामले में जानकारी सोमवार सुबह लगभग 11:00 बजे दीगई है।