कुमारखंड: श्रीनगर पुलिस ने बघुवा वार्ड 12 में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक पियक्कड़ को किया गिरफ्तार
श्रीनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बघुवा वार्ड 12 में शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे एक पियक्कड़ को शराब के नशे में हंगामा करते हुए गिरफ्तार किया।थाना अध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने बताया बघुवा वार्ड 12 निवासी विकास कुमार शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। गुप्त सूचना मिलते ही थाना के पुलिस पदाधिकारी ने पियक्कड़ विकास कुमार को गिरफ्तार किया।