मांगरौल: सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यालय के सामने अनियंत्रित होकर स्कूल वैन नाले में गिरी, नहीं हुई कोई जनहानि
Mangrol, Baran | Mar 21, 2025 मांगरोल सार्वजनिक निर्माण विभाग के ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ने के कारण रोजाना आए दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है। आज शुक्रवार को दोपहर एक बजे फिर एक और स्कूल वैन सड़क मार्ग के साइड खुले हुए नाले में गिरने से दुर्घटना का शिकार हो गई. सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यालय के ठीक सामने एक निजी विद्यालय की स्कूली वेन नाले में गिर गई।