मुज़फ्फरनगर: छपार टोल पर भड़की भारतीय किसान यूनियन, कार्यकर्ता टोल फ्री कर धरने पर बैठे, टोल कर्मियों पर बदसलूकी का आरोप
छपार टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। यह धरना-प्रदर्शन पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष मोनू प्रधान के नेतृत्व में किया गया। कार्यकर्ताओं ने टोल को फ्री कर दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि टोल कर्मी लगातार अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। कई बार चेतावनी के बावजूद सुधार न होने पर प्रदर्शन किया गया। जब तक टोलकर्मी माफी नहीं मांगेंगे टोल फ्री रहेगा