उदवंत नगर: सरथुआ के मजदूर का करेंट की चपेट में आने से मौत
उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सरथुआं गांव में बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत इलाज के लिए सदर अस्पताल जाने के दौरान हो गई। मृत युवक की पहचान सरथुआं गांव निवासी कृष्णा यादव का पुत्र रंजीत यादव (34) के रूप में की गई। सरथुआं पंचायत के मुखिया राकेश सिंह ने बताया कि रंजीत यादव मजदूरी को गया था। तभी काम के दौरान करेंट के चपेट में आकर जख्मी हो गया था।