सेन्हा: सेरेंगहातू सीठीयो छठ घाट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया, व्रतियों ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की
सूर्य उपासना का महापर्व छठ आस्था के साथ मनाया गया। गुरुवार संध्या 5:00 बजे अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अघ्य अर्पित कर व्रती महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। सेरेंगहातू सीठीयो छठ घाट में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। इसके साथ ही शहर के अन्य तालाबों में लोगों का सैलाब उमड़ा पड़ा।