महरौली: राजोकरी में 30 घंटे बाद भी सीवर से नहीं मिला बच्चा
रजोकरी गांव में एक बच्चे के खुले सीवर में गिरने का मामला सामने आया था। इस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और अन्य एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंच गई थी और छानबीन शुरू की गई। लेकिन 30 घंटा बीत जाने के बावजूद उस सीवर से कोई भी बच्चा नहीं मिला है। इसकी पुष्टि डीसीपी साउथ वेस्ट अमित गोयल ने की है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।