महरौली: वसंत कुंज: रजोकरी गांव में बारिश के दौरान एक बच्चा सीवर में गिरा
वसंत कुंज साउथ थाना इलाके के रजोकरी गांव में एक बच्चा का सीवर में गिरने का मामला सामने आया है। इस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई और छानबीन शुरू की गई। दोपहर 1 बजकर 27 मिनट पर पीसीआर कॉल हुई थी। कई घंटे बीत जाने के बावजूद अभी तक बच्चे के बारे में पता नहीं चल पाया है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है।