गाज़ियाबाद: थाना वेव सिटी पुलिस ने डासना देवी मंदिर के बाहर नारेबाजी के मामले में फरार 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना वेव सिटी पुलिस टीम ने बीते 4 अक्तूबर को डासना देवी मंदिर के बाहर इकट्ठा होकर नारेबाजी करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में फरार चल रहे नदीम नाम के एक शातिर अभियुक्त को थाना वेव सिटी क्षेत्र से सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इनपुट के आधार पर सोमवार शाम करीब 5 बजे गिरफ्तार किया।