पाटी: नगर वन आमलियापानी में वन विभाग का अनुभूति कैंप, स्कूली बच्चों को जंगल, वन और वन्य जीवों की दी जानकारी
वन परिक्षेत्र बोकराटा ने नगर वन आमलियापानी में वन विभाग की ओर से बुधवार को 'अनुभूति कैंप' का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्कूली बच्चों को जंगल भ्रमण कराकर वन्य जीवन, पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रकृति से जोड़ना और उन्हें भविष्य के वन संरक्षक बनने के लिए प्रेरित करना है।