अतरौली: नगला बिजौली में टूटी सड़क और कीचड़ से परेशान होकर लोगों ने किया प्रदर्शन
नगला बिजौली में टूटी सड़क-कीचड़ से परेशान होकर लोगों ने किया प्रदर्शन बिजौली। नगला बिजौली में टूटी सड़क और नाली के गंदे पानी के भराव से परेशान ग्रामीणों ने आज सोमवार दोपहर तीन बजे प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी खाद गोदाम के पास सड़क पूरी तरह जर्जर है। नालियों के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। इससे सड़क पर जलभराव के साथ कीचड़ जमा रहता है। इ