राजगढ़ में 84 हनुमान दर्शन यात्रा के तहत शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे करीब मां जालपा की भव्य परिक्रमा निकल गई। इस दौरान परिक्रमा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए इस दौरान मां जालपा की पूजा अर्चना भी की गई। दौरान परिक्रमा शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई निकली जिसका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।