कानपुर: गरीबों के मकानों-दुकानों में गरजने वाला था बुलडोजर, बीजेपी विधायक बने मसीहा
गोविंदनगर से भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी के प्रयास से सरायमीता पनकी साइट-3 में कई मकान-दुकान टूटने से बच गए। इन पर सोमवार को नगर निगम का बुलडोजर गरजने वाला था, क्योंकि इस क्षेत्र में वृक्षारोपण होना है। सूचना मिलते ही विधायक मौके पर पहुंचे और बीच का रास्ता निकाल लिया। इस पर नगर आयुक्त ने भी सहमति जताई। विधायक के प्रयास से लोगों के आशियाने उजाड़ने से बच गए।