कानपुर: नवाबगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन लुटेरों को अरेस्ट किया , 15 मोबाइल फोन- जुलुरी बरामद
कानपुर की नवाबगंज पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान तीन शातिर लुटेरो को गिरफ्तार है। लुटेरे आसपास के जिलों में लूट व चोरी की घटना को अंजाम देते थे। प्रेसवार्ता करते हुए डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि नवाबगंज पुलिस जागेश्वर मंदिर के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध व्यक्तियों का शक होने पर पुलिस ने रोका तो लुटेरे भागने लगे।