मथुरा: ट्रक चालक की हत्या पर उबाल, ड्राइवर संगठन ने फांसी की सजा की मांग की, नहीं मानीं मांगे तो करेंगे चक्का जाम
मथुराट्रक चालक अनूप यादव की पीट-पीटकर की गई हत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।ड्राइवर मजदूर एकता कल्याण समिति के पदाधिकारियों और परिजनों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला और उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो पूरे देश में 'स्टेरिंग छोड़ो' आंदोलन शुरू किया जाएगा