कलेक्टर आदित्य सिंह रविवार को अशोकनगर मुख्यालय से साइकिल चलाकर सुबह लगभग 8 बजे मां करीला धाम पहुंचे। यहां उन्होंने मां जानकी के दर्शन किए और आगामी करीला मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने करीला धाम में चल रहे निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की गई।