चूरू: एनएच 52 रतननगर के पास लोहे के पाइप से भरे ट्रक में 44 किलो डोडा पोस्त पकड़ा गया, एक तस्कर गिरफ्तार
Churu, Churu | Nov 19, 2025 चूरू की रतननगर थाना पुलिस ने एनएच 52 पर नाकाबंदी के दौरान एक लोहे के पाइप से भरे ट्रक में छिपाकर ले जाया जा रहा 44 किलो 30 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया। बरामद डोडा पोस्त की अनुमानित बाजार कीमत करीब साढ़े 6 लाख रुपये बताई जा रही है। रतननगर थानाधिकारी रामनिवास ने जानकारी दी।