लाडपुरा: कोटा कांग्रेस में तनातनी: धारीवाल समर्थक ने जिला अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी दी, ज्ञापन कोटा सिटी एसपी को सौंपा गया
Ladpura, Kota | Jul 15, 2025 कोटा शहर कांग्रेस में अंदरूनी विवाद गहराता जा रहा है। शहर जिला कांग्रेस महासचिव विपिन बरथुनिया ने मंगलवार को बताया कि धारीवाल समर्थक अभिमन्यु सुराणा ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवींद्र त्यागी को जान से मारने की धमकी दी है। बरथुनिया ने दावा किया कि अभिमन्यु सुराणा कांग्रेस का सदस्य नहीं है और उसने कथित रूप से अपने नेता की शह पर जिला अध्यक्ष को धमकी दी। उन्होंने