भीलवाड़ा: बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत सुवाणा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बाल विवाह रोकथाम के लिए दिलाई गई शपथ
सरकार द्वारा चलाए जा रहे 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत बाल अधिकारिता विभाग एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक धर्मराज प्रतिहार के निर्देशानुसार राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सुवाणा में बाल विवाह की रोकथाम हेतु जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई।