गोरखपुर में रसोई गैस सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग करने वाली एजेंसी आशीष इंडेन गैस सर्विस के मालिक पवन कुमार वर्मा, कर्मचारी शुभम जायसवाल एवं ट्रक ड्राइवर अली मोहम्मद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आपूर्ति विभाग की ओर से एफआईआर दर्ज कराने के बाद गीडा पुलिस ने यह कार्रवाई की है।