नावाँ उपखण्ड़ के ग्राम चौसला में एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार युवक जयपुर से अपने गांव रानी गांव जा रहा था इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर टोली से उसकी भिड़ंत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना की जानकारी ली। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।