खरगौन: खरगोन में कुनबी पटेल समाज का महिला सम्मेलन, 1 हजार महिलाएं हुईं शामिल
खरगोन जिले के बलगांव आश्रम पर कुनबी पटेल समाज का महिला सम्मेलन हुआ। इसमें खरगोन, धार और बड़वानी जिलों से 1 हजार महिलाएं शामिल हुईं। महिला प्रतिनिधियों ने कुरीतियों रोकने, शिक्षा व संस्कार अपनाने और महिला सशक्तिकरण को समाज सुधार में इस्तेमाल का आग्रह किया।