विजयपुर: महात्मा ज्योतिराव फुले जयंती पर कुशवाह महासभा ने आयोजित किया चल समारोह और सम्मान समारोह
विजयपुर— महात्मा ज्योतिराव फुले जी की जयंती के अवसर पर कुशवाह महासभा विजयपुर द्वारा एक भव्य चल समारोह एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। चल समारोह शुक्रवार 2 बजे डाबीपुरा से प्रारंभ होकर सुनवई तिराहा तक निकाला गया, जिसमें समाज के हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके पश्चात बालाजी गार्डन, सुनवई रोड पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।