बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के जंक्शन हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, घायल जिला अस्पताल में भर्ती
कोतवाली थाना क्षेत्र के जंक्शन हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार बाइक ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। नगीना पत्नी कृष्णा निवासी तिलहर थाना शाहजहांपुर की रहने वाली है। घायल ने बताया कि वह बरेली जिला अस्पताल से दवाई लेकर घर लौट रही थी। तभी बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस से मामले की शिकायत की गई है।