पटना ग्रामीण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने हेलीकॉप्टर से गांधी मैदान पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर से गांधी मैदान पहुंच गए हैं। नीतीश कुमार समेत एनडीए खेमे के भी कई बड़े नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना, यह दिखाता है कि बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी काफी उत्साहित हैं।