बाड़मेर: अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए सोमवार को दूसरी आस्था ट्रेन बाड़मेर रेलवे स्टेशन से हुई रवाना
Barmer, Barmer | Feb 19, 2024 राम मंदिर और रामलाल के दर्शन के लिए बाड़मेर रेलवे स्टेशन से सोमवार को दूसरी आस्था ट्रेन को भाजपा नेता स्वरूप सिंह खारा और स्वयंसेवक विभाग संघ चालक मनोहर बंसल ने धर्म ध्वजा झंडी दिखाकर रवाना किया। रेलवे स्टेशन पर राम भक्तों ने जय श्री राम के नारे लगाये इस ट्रेन में 20 बोगियां लगाई गई है। राम भक्तों के इस जाति में बच्चों से लेकर बुजुर्ग महिलाएं शामिल हैं।