पंचकूला: सेक्टर 6 अस्पताल से उपचार करवाकर वापस लौट रहे व्यक्ति को वाहन ने मारी टक्कर, मौत के बाद पुलिस ने किया मामला दर्ज
सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल से उपचार करवाके वापस लौट रहे एक्टिवा सवार व्यक्ति को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। जिस कारण उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक कश्यप मौली जागरा चंडीगढ़ निवासी के रूप मेें हुई है। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मृतक के भाई मौली जागराा निवासी अजय ने दी शिकायत