केशकाल: पंचवटी के पास ट्रक खराब होने से केशकाल शहर में रुक-रुक कर लग रहा जाम, केशकाल पुलिस यातायात बहाल करने में जुटी
केशकाल शहर में गुरुवार की शाम 7 अभी से रुक रुक कर जाम लगने का शिलशिला शुरू हो गया है। यह जाम केशकाल शहर में लग रहा है। बताया जा रहा है कि पंचवटी के पास ट्रक खराब होने से रुक रुक कर जाम लग रहा है। जिसके चलते शहर की सड़को पर वाहनों की कतार लग गई है। राहगीर परेशान हो रहे है। हालांकि केशकाल पुलिस जाम को खुलवाने में जुटा हुआ है। अभी भी रुक रुक का जाम लग रहा है।