केशकाल क्षेत्र के कलार समाज के द्वारा मंगलवार को 12:30 बजे बोरगांव में स्थित कलार भवन में ब्लॉक स्तरीय रूप से राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती को धूमधाम से मनाया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम शामिल हुए।इस दौरान केशकाल क्षेत्र के कलार समाज के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कलार समाज के लोग उपस्थित रहे।