गुना शहरी क्षेत्र में 16 नवंबर को आधे से ज्यादा शहर में बिजली कटौती होगी। 15 नवंबर को विद्युत कंपनी के सहायक प्रबंधक ने बताया, 33/11 KV कुसमोदा सब स्टेशन से 19 इलाके और केंट जोन के 33/11 केवी कैंट मातापुरा सब स्टेशन से 12 इलाकों में बिजली कटौती सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगी। मेंटेनेंस कार्य के अनुसार समय घटाया एवं बढ़ाया जा सकता है।