नगर नौसा: नगरनौसा प्रखंड कार्यालय कैंपस से बीडीओ ने कौशल रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
नगरनौसा प्रखंड कार्यालय कैंपस से गुरुवार को दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत कौशल पंजीयन शिविर हेतु कौशल रथ को बीडीओ ओमप्रकाश कुमार एवं जीविका के बीपीएम अजय कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ पूरे प्रखंड क्षेत्र में प्रचार-प्रसार के लिए भ्रमण करेगा।