फतेहपुर: थरियांव के खागा बार्डर स्तमनरैनी के समीप ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत, परिजनों का बुरा हाल, कैंसर से पीड़ित था
थरियांव थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव निवासी केदारनाथ का 50 वर्षीय पुत्र नैनसिंह कैंसर से पीडित था। काफी इलाज कराया गया लेकिन कोई फायदा न मिला। जिसके चलते उसने सतनरैनी के स्टेशन के समीप ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।