चितबड़ागांव में शनिवार की दोपहर 1 बजे सवारियों से भरी मैजिक चितबड़ागांव थाना के चांदनाला पुल के पास अनियंत्रित होकर बीस फुट गहरे गड्ढे पानी में जा गिरी। जिसमें करीब आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दो की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।