मोहनलालगंज: वन विभाग की जमीन पर मिट्टी डालने को लेकर हुई मारपीट, युवक हुआ घायल
लखनऊ में रूपमोहनलालगंज थाना क्षेत्र के गोपाल खेड़ा मजरा पुरसेनी में विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया। समीर पुत्र अनुज कुमार का आरोप है कि गांव के रामसेवक वन विभाग की जमीन पर मिट्टी डलवा रहे थे। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने कार्य रुकवाया तो आरोपी ने समीर व उनके परिवार को गालियां दीं और उन्हें अधिकारियों को बुलाने का दोषी ठहराया।