बागपत: DM के आदेश पर ग्राम जवाहरपुर मेवला के बदहाल श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया गया
Baghpat, Bagpat | Dec 21, 2025 भाजपा किसान मोर्चा के देहात मंडला अध्यक्ष सुनील मेवला ने रविवार की सुबह करीब 11 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गत दस दिसंबर को बदहाल श्मशान घाट की डीएम अस्मिता लाल से शिकायत की थी। डीएम अस्मिता लाल के आदेश से ग्राम जवाहरपुर मेवला का बदहाल श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया गया, जहां पहले अव्यवस्था थी।