भांडेर: जनपद उपाध्यक्ष के पति पर पंडोखर थाने में FIR, राइफल के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, लाइसेंस होगा निरस्त
Bhander, Datia | Feb 10, 2026 सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले भांडेर जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष के पति पर पंडोखर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने राइफल के साथ रील और फोटो पोस्ट करने वाले प्रदीप धाकड़ के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने संबंधित लाइसेंसी राइफल को जब्त कर उसका लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।