झांसी: झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई समेत स्टेशनों पर स्वच्छता शपथ एवं रैली का आयोजन किया गया
Jhansi, Jhansi | Oct 1, 2025 झांसी रेल मंडल पर स्वच्छता ही सेवा–2025 अभियान के तहत बुधवार को विभिन्न स्टेशनों पर स्वच्छता शपथ एवं रैली का सफल आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन को नई ऊर्जा प्रदान करना था। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, खजुराहो, बांदा, उरई सहित सभी प्रमुख स्टेशनों पर रेलकर्मियों, यात्रियों और सफाई मित्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।