देहरादून: देहरादून में 5 लाख खातों में डंप हैं 210 करोड़ रुपए, बैंक करेगा वापस लौटाने, जानिए पूरी खबर
जिले में 5 लाख निष्क्रिय खातों में 210 करोड़ रुपये फंसे हुए हैं। अब इस राशि को पात्र व्यक्तियों को लौटाने के लिए बैंक अगले तीन माह विशेष अभियान चलाएंगे। इससे पहले खाता धारकों और उनके नामितों को जागरूक करने और प्रक्रिया समझाने के लिए 14-15 नवंबर को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।