नीमच नगर: सिंगोली-पटियाल मार्ग पर उफनते रपटे से बच्चों भरी बस निकालने पर आरटीओ ने बस जब्त की
सिंगोली से पटियाल मार्ग पर ब्राह्मणी नदी पर बने उफनते रपटे से स्कूली बच्चों से बस निकाली गई। घटना पटियाल मार्ग की है। बस में करीब 15 बच्चे सवार थे, बस इन बच्चों को ग्रामीण इलाकों में छोड़ने के लिए जा रही थी। यह बस संस्कार पब्लिक स्कूल की बताई जा रही है। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर थे। तेज बहाव और फिसलन भरे रपटे से बस का गुजरना कि