धौलपुर: दुष्कर्म के मामले में पांच वर्ष से फरार इनामी आरोपी को डीएसटी टीम ने हिरासत में लेकर महिला थाना को किया सुपुर्द
महिला थाना पर दर्ज मामले में फरार एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2019 में जिले के महिला के द्वारा नामजद आरोपी के खिलाफ नामजद मामला महिला थाना पर मामला दर्ज कराया गया था। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार चल रहा था। फरार आरोपी पर जिला पुलिस अधीक्षक के द्वारा दस हजार रुपए के इनाम घोषित किया गया था। इनामी को पुरैनी गांव से पकड़ा।