धौलपुर: कलेक्ट्रेट पर 5 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
शिक्षक समस्याओं को लेकर शिक्षकों ने ब्लॉक अध्यक्ष मंगल सिंह कुशवाहा तथा ब्लॉक महामंत्री विवेक शर्मा के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट धौलपुर पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम एसडीएम डॉ. साधना शर्मा को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रदेश महामंत्री राजेश शर्मा ने कहा कि एक दशक से तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण नीति बनाने और उसे लागू करने