मथुरा: शिक्षक के निलंबन पर भड़का आक्रोश, आरोप- वोट काटने का दबाव नहीं माना, इसलिए नमाज और राष्ट्रगान के झूठे केस में फसाया गया
एक तरफ नौहझील प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद को स्कूली बच्चों को नमाज पढ़ाने और राष्ट्रगान न कराने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया, वहीं अब पूरा गांव उस शिक्षक के बचाव में ढाल बनकर खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इस पूरी कार्रवाई को एक गहरी साजिश करार दिया है।